top of page

Arjun bark Benefits and Uses- (Terminalia arjuna) अर्जुन की छाल के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

 

अर्जुन की छाल एक खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे अर्जुन नामक एक सदाबहार पेड़ से प्राप्त किया जाता है।

 

अर्जुन का पेड़ एक सदाबहार पेड़ है, जो प्रमुख रूप से भारत व उसके आस-पास के देशों में उगता है। अर्जुन के पेड़ की छाल में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं और इसे हजारों सालों से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। अर्जुन के पेड़ की छाल काफी मोटी होती है और इसे उतारने के बाद यह उस हिस्से पर फिर से बनने लग जाती है। इसकी मांग पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है और इसलिए आजकल अर्जुन की छाल व उससे बने प्रोडक्ट आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं।

 

अर्जुन की छाल के फायदे (Benefits of Arjun bark)

अर्जुन की छाल के नुकसान (Side effects of Arjun bark)

 

यदि अर्जुन की छाल का उपयोग एक उचित मात्रा में किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए आमतौर पर सुरक्षित रहता है। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -

पेट में दर्द या ऐंठन महसूस होना,सीने में जलन,जी मिचलाना या उल्टी आना,दस्त लगना,एलर्जी

 

अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें (How to use Arjun bark)

 

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

 

इसका काढ़ा बनाकर, इसके चूर्ण को गर्म पानी में मिलाकर

 

रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर इसका सेवन किया जा सकता है

 

छाल को पीसकर उसका लेप बनाकर फोड़े पर लगाएं

 

हालांकि आपको कैसे और कितनी मात्रा में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना है इस बारे में जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

अर्जुन के पेड़ की छाल में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिससे प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभों में निम्न शामिल हैं -

 

1. हाई बीपी को रोकने में मदद करे अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल में एक नहीं बल्कि कई ऐसे रसायन पाए जाते हैं, जो बढ़े हुए बीपी के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। आजकल अर्जुन की छाल से बने कई ऐसे प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध हैं, जिन्हें बीपी को मैनेज रखने के लिए बनाया गया है।

 

2. अर्जुन की छाल से कम करें पेट में अल्सर होने का खतरा

जिन लोगों को बार-बार पेट में अल्सर होने की समस्या होती रहती है, उनके लिए भी अर्जुन की छाल काफी लाभदायक हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अर्जुन की छाल में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो अल्सर होने से रोकने में मदद करते हैं।

 

3. मधुमेह की गंभीरता को कम करने में प्रभावी है अर्जुन की छाल

 

अर्जुन पेड़ की छाल में मौजूद खास प्रकार के एंजाइम डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए काफी उपयोगी है। ये एंजाइम रक्त में शर्करा को सामान्य स्तर पर लाने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के लक्षण कम हो जाते हैं।

4. संक्रमणों से लड़ने में मदद करे अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल में एंटी बैक्टीरियल जैसे कई प्रकार के संक्रमण रोधी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में एक एंटीबायोटिक की तरह काम करते हैं। अर्जुन की छाल से शरीर के अंदरूनी या बाहरी हिस्से में होने वाले संक्रमण का इलाज किया जा सकता है।

 

हालांकि, अर्जुन की छाल से प्राप्त होने वाले लाभ आमतौर पर घरेलू नुस्खों व आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर ही आधारित हैं और हर व्यक्ति के शरीर पर इसका प्रभाव भी अलग हो सकता है।

 

अर्जुन की छाल के नुकसान (Side effects of Arjun bark)

यदि अर्जुन की छाल का उपयोग एक उचित मात्रा में किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए आमतौर पर सुरक्षित रहता है। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -

 

पेट में दर्द या ऐंठन महसूस होना

सीने में जलन

जी मिचलाना या उल्टी आना

दस्त लगना

एलर्जी

अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें (How to use Arjun bark)

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

 

इसका काढ़ा बनाकर

इसके चूर्ण को गर्म पानी में मिलाकर

रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर इसका सेवन किया जा सकता है

छाल को पीसकर उसका लेप बनाकर फोड़े पर लगाएं

हालांकि आपको कैसे और कितनी मात्रा में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना है इस बारे में जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Terminalia Arjuna

 

 अर्जुन की छाल टर्मिनलिया अर्जुनarjun ki chaal,arjun ki chaal ke fayde,arjun ki chaal ka powder,arjun ki chaal ka upyog,arjun ki chaal ka. Terminalia arjuna,

 

commonly known as arjuna, belongs to the family of combretaceae.its bark decoction is being used in the indian subcontinent for anginal pain, hypertension, congestive heart failure, and dyslipidemia, based on the observations of ancient physicians for centuries. Terminalia arjuna (arjun tree) arjuna (also called arjun tree and botanically, terminalia arjuna) is medicinal plant mainly used for heart diseases due to its cardioprotective and cardio strengthening properties. it strengthens cardiac muscle (heart muscle) and normalizes (mainly reduces) heartbeat. in addition, it is a good source of minerals.

It belongs to harar family, combretaceae. the latin name of the plant is terminalia arjuna. description of plant . arjun is large sized deciduous evergreen tree with very strong and long roots. this tree reaches height up to 70 85 feet. it has conical leaves, yellow flowers and grey colored smooth bark. It is not advisable to take arjun ki chaal at night because it is kapha nashaka. all kapha nashaka medicines should be taken in the morning. drink for 2 – 3 months. you can also take it lifelong 3 – 4 times a week. side effects of arjuna herb (a rjun ki chaal side effects) 1. arjuna is considered a bit hot in temperament. Energetics: arjuna bark suppresses pitta and kapha while increasing vata so it has an overall cooling effect on the body. find best medical apps. arjuna tree bark health benefits. arjuna herb for heart. arjuna herb for cholesterol. arjuna bark for blood pressure. arjuna bark for diabetes. arjuna bark for cough.

 

    Arjun Chal 250 gram Bottel

    ₹250.00 Regular Price
    ₹212.00Sale Price
      bottom of page